BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई.. <<     BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 7:42 pm
NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61 हज़ार रुपये सहित उपकरण जब्त, 12 गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व शम्भुपुरा थाना पुलिस ने शम्भुपुरा थाना क्षेत्र में जुआ/सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 61 हजार रुपये सहित उपकरण जब्त कर चित्तौड़गढ़ गांधीनगर के कच्ची बस्ती निवासी 12 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में जुआ/सट्टे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली की शम्भुपुरा थाना क्षेत्र में जालमपुरा पुलिया के पास खाटू श्याम पैलेस की दीवार के पास कुछ लोग जुआ/सट्टा खेल रहे हैं।
जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से शम्भुपुरा थाना पुलिस को तुरंत अवगत कराया। जिस पर थाने से मेघराज हैड कांस्टेबल जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। जहां पर 12 जुआरी झुण्ड बनाकर घोड़ी दाने पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम को अपनी तरफ आते हुए देखकर सट्टोरियों ने मौके से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने घेरा देकर मुश्किल से पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से कुल 61000 रुपये सहित घोड़ी दाने जब्त कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना शम्भुपुरा पर जुआरियों के खिलाफ सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश के तहत कार्यवाही कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE