BREAKING NEWS
दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 2:18 pm
KHABAR : मेले के सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट ने जताया आभार, कहा- नगरपालिका ने जितना काम इस बार किया, इतना पहले कभी नहीं हुआ, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। हनुमान टेकरी पर मेले के बाद टेकरी ट्रस्ट ने नगरपालिका, प्रशासन, पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है। टेकरी ट्रस्ट ने कहा कि जितना काम नगरपालिका ने इस बार किया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। ट्रस्ट ने नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता का आभार माना।


बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर स्थानीय हनुमान टेकरी पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। इसको लेकर पिछले एक महीने से तैयारियां चल रहीं थी। हनुमान जन्मोत्सव पर मेले में लगभग तीन लाख लोगों ने बालाजी सरकार के दर्शन किए। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि इस दौरान तीन लाख के आसपास चढ़ावा दानपेटियों में आया है। ट्रस्ट ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान टेकरी ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, प्रवक्ता राजेश अग्रवाल, चिरोंजीलाल प्रजापति, महावीर चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


ट्रस्ट के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने मेले में अच्छी व्यवस्थाएं करने के लिए नगरपालिका, प्रशासन और पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती पर्व पर लगने वाले मेले में ट्रस्ट के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा है। जिसमें खासकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक ड्यूटी के अलावा व्यक्तिगत रूचि लेकर मेले में सहयोग कर काफी सराहनीय कार्य किया है। साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन का भी काफ़ी सहयोग रहा। नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविन्द गुप्ता, सीएमओ के साथ नगरपालिका की टीम ने पूरी मेहनत के साथ मेले में काम किया। मेले में आने-जाने वाले मागों में कई जगह रोड का डामरीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य सहित अन्य तमाम कार्य रातों रात संपन्न कराएं गए। इस तरह रात-दिन कार्य कर पूरे मेले को भव्यता प्रदान कर हमने एक नया इतिहास रचा है, ऐसा काम पूर्व में कभी नहीं हुआ था। उन्होंने ट्रस्ट की तरफ से सभी को धन्यवाद देते हुए जिला प्रशासन के सभी विभाग पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों का आभार माना।


जनता के सहयोग से हुए निर्माण कार्य
ट्रस्ट के प्रवक्ता से सवाल किया गया कि टेकरी पर विकास कार्य ट्रस्ट ने कराए हैं या फिर एक व्यक्ति जो सभी जगह इसका श्रेय लेते हैं, उन्होंने कराए हैं। इस सवाल पर ट्रस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि टेकरी पर जो भी विकास और निर्माण कार्य हुए हैं, वह ट्रस्ट और जनता के योगदान से हुए हैं। ट्रस्ट तो केवल एक माध्यम है। आम जनता के सहयोग से टेकरी पर काम हुए। जनता के सहयोग से ही आज टेकरी ने इतना विशाल स्वरूप लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE