निंबाहेड़ा। क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं उन्नत कृषि यंत्रों की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को एक नई शुरुआत हुई। चित्तौड़गढ़ रोड स्थित इशाकपुरा, होटल रॉयल पारस के समीप चौधरी ट्रैक्टर्स के अधिकृत विक्रेता एग्री किंग ट्रैक्टर्स के नवीन शोरूम का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।
शोरूम का उद्घाटन चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ सरस दुग्ध डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट (जगपुरा) एवं चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का पूर्व पार्षद रामसिंह जाट, मनोहर जाट, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित जाट एवं कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा तिलक लगाकर, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि वर्तमान दौर में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्नत ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण किसानों की मेहनत कम करने के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने में भी सहायक साबित हो रहे हैं। एग्री किंग ट्रैक्टर्स के शुभारंभ से निंबाहेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
अतिथियों ने कहा कि यह शोरूम किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ क्षेत्र में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देगा। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं उन्नत बनाने का आह्वान किया।
शुभारंभ अवसर पर किसानों ने शोरूम का अवलोकन कर विभिन्न ट्रैक्टर मॉडलों एवं उनकी तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। कंपनी प्रतिनिधियों ने किसानों को ट्रैक्टरों की उपयोगिता, ईंधन दक्षता, रखरखाव एवं कृषि कार्यों में इनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल, पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल जाट, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, जावेद खान, मुकेश पारख, अंकुश सुराणा, नितेश आंजना, सीपी चारण, प्रदीप मदानिया, विकास धाकड़ एवं आशुतोष टांक सहित बड़ी संख्या में किसान एवं नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। उपस्थित अतिथियों एवं किसानों ने एग्री किंग ट्रैक्टर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।