चित्तौड़गढ़। श्री ग्वाल गोपाल नंदी गौशाला, जमलावदा के संचालन समिति अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना का जन्मोत्सव मंगलवार को गौशाला परिसर में सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौसेवा, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संचालित गौशाला में जन्मोत्सव के अवसर पर गौशाला परिसर तथा नीमच रोड किनारे नीम एवं बरगद के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए।
कार्यक्रम के तहत गौमाता को हरी घास, गुड़ एवं लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों ने गौपूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की।
समारोह में वक्ताओं ने पूरण आंजना के सामाजिक, धार्मिक एवं खेल गतिविधियों में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ग्वाल गोपाल नंदी गौशाला गौसंरक्षण, चिकित्सा, चारा एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही है। जन्मोत्सव को सेवा कार्यों से जोड़कर उन्होंने समाज और युवाओं के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम में विपिन आंजना, निखिल आंजना सहित आंजना परिवार के सदस्य, गौशाला संचालन समिति के पदाधिकारी, समाजजन, गौभक्त एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विजय मेहता एवं पुष्कर शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।