दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में ग्रामीण क्षेत्रों में ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। हालात ये है कि अब तो ग्रामों में 24 घंटे शराब मिलने लगी है। दतिया जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर की दूरी पर धीरपुरा थाना क्षेत्र ग्राम सिधवरी में किराना दुकान पर प्रतिबंधित क्षेत्र होते हुए भी शराब की अवैध बिक्री खुलेआम की जा रही है।वही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से बिक रही शराब पर कार्यवाही के निर्देश दिए फिर भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही।
क्षेत्र में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री, प्रशासन अनजानरू ग्रामीण क्षेत्र में नहीं थम रही है अवैध शराब की बिक्री। इधर पुलिस और शासन अवैध शराब बिक्री समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन पुलिस और शासन का यह प्रयास विफल होते नजर आ रहा है ना तो अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगा पाई है और ना शराब पर। रोजाना नए-नए शराब माफिया पैदा होते जा रहे है और धड़ल्ले से समूचे क्षेत्रों में जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री रफ्तार पकड़े हुए है।
आबकारी की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र कई परिवार तो ऐसे हैं जिनके पति शराब के कारण अपने कार्य पर भी नहीं जा रहे हैं। जिसके कारण परिवारों के भरण पोषण के लिए महिलाएं मजदूरी कर रही हैं। कई परिवार टूट चूके हैं और कई टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। कुछ परिवारों में आज भी पति-पत्नी की बीच लड़ाई-झगडे हो रहे हैं। इन दिनों पुलिस और प्रशासन अवैध शराब के खिलाफ धरपकड़ कर रहा है किंतु गांव-गांव चल रही अवैध शराब, किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि मेरी आदर्श पंचायत में तो बहुत बुरा हाल है, खुलेआम किराना की दुकानों पर अवैध शराब बैची जा रही है,गांव शांत माहौल भी खराब होता जा रहा है।
उन्होंने ने बताया कि नजदीक थाना पर सूचना दी लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई।जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन भी लगाएं लेकिन उठाते ही नहीं है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है कि अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएं।ग्रामीणों ने कहा कि करवाई नहीं होती तो एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।