चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल की 52वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर संस्था द्वारा ष्मिशन शिक्षा दृ दान सर्वाेत्तम दानष् अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
7 और 8 जुलाई को चले इस अभियान के दौरान नई आबादी खोर, दल मगरी, हरमाड़ा, मायरा, भंडारिया, गड़रिया वास, बरदी सिंह का खेड़ा, भीलों की झोपड़ियां (गांधीनगर) तथा खरड़ी बावड़ी सहित 9 विद्यालयों के 219 विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं के अनुरूप कॉपियां एवं आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। स्टेशनरी पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष वीर अभय संजेती, जोन सचिव प्रवीण जैन, सचिव वीर सी.पी. जैन, वीर जे.एल. टेलर, वीर बसंती लाल मेहता, वीर रतन संजेती एवं प्रेमशंकर दशोरा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
संस्था के सचिव वीर सी.पी. जैन ने बताया कि पिछले चार दिनों में महावीर इंटरनेशनल द्वारा 17 विद्यालयों के 600 से अधिक विद्यार्थियों तक स्टेशनरी सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिल सके।
विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों ने महावीर इंटरनेशनल के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी पहल बताया।