BREAKING NEWS
दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2026, 10:45 am
KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को डाक अधीक्षक ने किया सम्मानित, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। भारतीय डाक विभाग द्वारा बुधवार को सरवानिया महाराज पोस्ट ऑफिस में डाक अधीक्षक मंदसौर की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही डाक विभाग की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा करना रहा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

बैठक में सरवानिया क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पोस्ट ऑफिस के बीपीएम, एबीपीएम एवं ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया। संभागीय डाक अधीक्षक अजीत सिंह डामोर ने डाक कर्मियों के कार्य एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय डाक देश की सबसे विश्वसनीय सेवाओं में से एक है और ग्रामीण भारत की महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि सभी डाक कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को सस्ती एवं सुरक्षित बीमा योजनाओं सहित विभाग की अन्य योजनाओं के प्रति जागरूक करें। उन्होंने पार्सल एवं डाक वितरण व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि गलत पिन कोड के कारण कई बार डाक पहुंचने में देरी होती है। इसके समाधान के लिए क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग पिन कोड वाले स्टांप तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें डाक पर लगाया जाएगा, जिससे लोगों को सही पिन कोड की जानकारी मिलेगी और डाक एवं पार्सल समय पर पहुंच सकेंगे।

उप सहायक अधीक्षक दिलीप गुप्ता ने कहा कि विभाग का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक डाक विभाग की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने कर्मचारियों से ग्राहक सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और डाक सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

उप सहायक अधीक्षक (भ्रमण) उमाकांत शाक्यवार ने कहा कि वर्तमान समय में डाकघर केवल पत्र व्यवहार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बैंकिंग, बीमा और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं।

बैठक के अंत में 11 जून को आयोजित लॉगिन डे के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीपीएम एवं एबीपीएम को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान ग्रामीण डाक सेवकों ने अपने अनुभव साझा किए और सेवाओं में सुधार के सुझाव दिए।

बैठक में कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। अंत में सरवानिया महाराज पोस्ट मास्टर कैलाश चंद रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE