रतलाम। जिले के सिखेड़ी शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मंच गया जब जर्जर छतों और नवीन बिल्डिंग और अवस्थाओं को लेकर स्कूली बच्चों सहित अभिभावक स्कूल प्रांगण के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
विगत एक वर्ष पूर्व भी स्कूल बिल्डिंग और जर्जर छतों को लेकर सिखेड़ी स्कूल में धरना किया था जिसके बाद आज तक सिर्फ़ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। जिससे नाराज़ बच्चों और अभिभावकों ने आज फ़िर धरना प्रदर्शन किया,धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही आनन फानन में शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे। बच्चों ने अपनी मांगो को लेकर अधिकारियों के समक्ष जमकर नारेबाज़ी की अधिकारियों ने बच्चों की मांगे सुन उन्हें समझाइश देने की कोशिश की लेकिन बच्चे कलेक्टर से बात करने पर अड़ गए। काफी देर समझाइश के बाद बच्चों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों को सुनाई।
बच्चों ने अधिकारियों के सामने नवीन बिल्डिंग, मिड डे मिल में धांधली, साफ़ शौचालय पानी की सुविधा और शिक्षक की लापरवाही पर कई सवाल खड़े किए। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने भी बच्चों की बात सुनकर मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वहीं ग्रामीण जनों और अभिभावकों का गुस्सा भी फूट गया उन्होंने भी अधिकारियों के समक्ष स्कूल की जर्जर छतों और अवस्थाओं को लेकर नाराज़गी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना हैं कि विगत एक वर्ष बाद भी स्कूल बिल्डिंग नहीं बन पाई। स्कूल में साफ़ सफ़ाई के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है बच्चें मध्यान भोजन की थालियां साफ़ करते हैं। बच्चों को सही भोजन भी नहीं दिया जाता और यदि हमारे बच्चे इस मामले कुछ कहते हैं तो उन्हें धमकाया जाता हैं और टीसी निकाल कर देने की धमकी दि जाती हैं।
बरहाल पूरे मामले में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने वाले शिक्षक और स्वः सहायता समूह के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं गई हैं अब देखना होगा कि आखिरकार ऐसे गैर जिम्मेदाराना लोगों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता हैं।