शाजापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जुलाई 2026 को शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के भ्रमण पर रहेंगे।
प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.20 बजे कालापीपल पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.45 बजे कालापीपल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1.05 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंचेंगे।