BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2026, 6:18 pm
KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच की बेटी परिधि भटनागर का चित्तौड़गढ़ में सम्मान, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने किया सम्मानित, पढे़ दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

नीचम। नीमच (मध्यप्रदेश) की बेटी एवं चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) की बहू परिधि भटनागर को राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित ष्महिला सुरक्षा संकल्पष् अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में आयोजित हुआ, जहां जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव (IPS) ने उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


नीमच की बेटी और चित्तौड़गढ़ की बहू परिधि भटनागर आज महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। वे लगातार महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता, आत्मरक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से अनेक महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं।


परिधि भटनागर सोशल मीडिया के माध्यम से भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। वे स्थानीय व्यापारियों, छोटे उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर लगातार जनजागरूकता फैला रही हैं। ष्वोकल फॉर लोकलष् की भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अनेक स्थानीय व्यवसायों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


सम्मान समारोह में राजस्थान पुलिस ने उनके सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के प्रयासों की सराहना की। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व महिलाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं तथा महिला सुरक्षा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


यह सम्मान केवल परिधि भटनागर की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि नीमच (मध्यप्रदेश) और चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) दोनों क्षेत्रों के लिए गर्व का विषय है। उनका सम्मान उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो अपने सपनों को साकार करने के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प रखती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE