BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2026, 11:15 am
BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन, आखिर नीमच से दबोचा गया, पहले खाकी ने चरवाहा बनकर बिछाया जाल, फिर आधी रात में की घेराबंदी,  ड्रम के पीछे छिपा था मोस्ट वांटेड सुनील मीणा, फायरिंग कांड के बाद से चल रहा था फरार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और मध्यप्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर एवं मोस्ट वांटेड आरोपी सुनील उर्फ सुनील मीणा (27) को नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र स्थित गमेरपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया। करीब आठ माह तक चले ऑपरेशन नीलमणि के तहत यह बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित 19 से अधिक गंभीर मामलों में वांछित था। वह राजस्थान पुलिस की टॉप-25 नार्काे अपराधियों की सूची में शामिल था। विभिन्न एजेंसियों की ओर से उस पर कुल 2.75 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि पाली जिले में 50 हजार रुपये का अलग इनाम भी घोषित था।

जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना और लगातार रेकी की। एक पुलिसकर्मी को चरवाहे के भेष में गांव और आसपास के इलाके में तैनात किया गया, जिसने आरोपी की गतिविधियों की अहम जानकारी जुटाई।

सूचना मिलने पर एएनटीएफ और मध्यप्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात आरोपी के घर की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान सुनील घर में रखे एक बड़े ड्रम के पीछे छिप गया, लेकिन पुलिस ने तलाशी लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सुनील मीणा वर्ष 2020 के चर्चित केरी फायरिंग कांड में भी वांछित था। उस दौरान डोडा-पोस्त तस्करी के दौरान पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुए बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुआ था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके तस्करी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE