BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2026, 11:01 am
NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर समाधान, पात्र हितग्राहियों को मिले पट्टे और योजनाओं का लाभ, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत बम्बोरी (पंचायत समिति धमोतर) में आयोजित शिविर में राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पट्टा वितरण एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में पात्र हितग्राहियों अशोक कुमार, श्यामलाल एवं नाथूसिंह को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार हितग्राहियों को दूसरी किस्त तथा तीन हितग्राहियों को तीसरी किस्त जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके अलावा छह लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं शिविर प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

राजस्व विभाग ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लाभार्थियों को स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सौंपे, जिससे उन्हें विधिक अधिकार प्राप्त हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प अभियान सहित राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में विस्तार से बताते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

शिविर में विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, गिरदावर कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह राजपूत, महिला एवं बाल विकास विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलावल, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश गायरी, पटवारी अंकित पुरोहित, पटवारी खुशबू कुंवर सिसोदिया, प्रशासक अनुसुइया मीणा एवं वरिष्ठ सहायक शांतिलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE