BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2026, 6:40 pm
NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों का सम्मान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला सुरक्षा संकल्प राज्य स्तरीय अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा  प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में संचालित ष्महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका से जुड़ी महिलाएं, साथिन, एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवक, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, शिक्षिकाएं तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिला वॉलंटियर्स सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सभी सम्मानित महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

 
सम्मानित होने वालों में शिल्पा जैन (सुरक्षा सखी के रूप में महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता), वर्षा बैरवा (महिला पीड़ित सहायता एवं काउंसलिंग), सरिता मीणा (चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल संरक्षण), ब्रजलता शर्मा (ग्राम स्तर पर महिला एवं बाल संरक्षण), सुनीता गौड़ (आंगनवाड़ी के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता), सौनिका जैन (विद्यालयों में आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता), लक्षिता माहेश्वरी (सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण), नीता लोढ़ा (महिला अधिकार एवं कानूनी जागरूकता), सुमित्रा साहू (घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग), कोमल शर्मा (महिला सुरक्षा योजनाओं के समन्वय), एएसआई श्यामा गुर्जर (कालिका पेट्रोलिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा जागरूकता), महिला कांस्टेबल दुर्गा रेगर, गायत्री शर्मा, लीला शर्मा, प्रियंका, जतन पलोड़ एवं उर्मिला भास्कर (आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान), परिधि भटनागर (महिला सुरक्षा अभियान का सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार), पार्वती हजूरी एवं भारती मराठा (ग्राम स्तर पर महिला एवं बालिका जागरूकता), नंदनी भट्ट (एनसीसी के माध्यम से नशा मुक्ति एवं बाल विवाह निषेध जागरूकता), गरिमा वरधानी (हजारों बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण), महिला कांस्टेबल कांता सुखवाल (महिला सुरक्षा अभियान का सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार) तथा ममता तेली एवं सुमन सेन (सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिला पीड़ितों की काउंसलिंग एवं सहायता) शामिल रहीं। 


इस अवसर पर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं पुलिस द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियानों पर संवाद आयोजित किया गया। अधिकारियों ने महिला वॉलंटियर्स की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस एवं समाज की साझेदारी से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, डीवाईएसपी मुख्यालय बृजेश सिंह, डीवाईएसपी कपासन हरिश भारती, डीवाईएसपी बेगूं अंजली सिंह, एएचटीयू प्रभारी सुनीता गुर्जर, साइबर थाना प्रभारी मधु कंवर, महिला थाना प्रभारी शीतल गुर्जर सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE