नीमच। पूर्व सांसद एवं तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने श्री चंद्रवंशी ग्वाला समाज, ग्वालटोली निवासी सुराह परिवार के यहां पहुंचकर स्वर्गीय पुष्पाबाई, धर्मपत्नी बलवीर सुराह के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर बदनावर प्रभारी राकेश अहीर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व नीमच विधानसभा प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजीव पगारिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष (जावद) भूपेंद्र बोहरा, पार्षद हरगोविंद दीवान, पार्षद भारत सिंह अहीर, राकेश थम्मार, लालचंद सुराह सहित परिवारजन एवं समाजजन उपस्थित रहे।