BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 10:58 am
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, बच्चों, युवाओं और महिलाओं की बढ़ी सहभागिता, भजन संध्या, सुंदरकांड व सत्यनारायण व्रत कथा सहित हो रहे धार्मिक आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समूचे अंचल सहित नीमच शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों और मोहल्लों में आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ विराजित की गई हैं। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है।

आरती के बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

बाबा महाकाल गणेश उत्सव ग्रुप कर रहा विशेष आयोजन-
पंडित मोहन जोशी एवं श्रद्धालुओं ने बताया कि चूड़ी गली कॉर्नर स्थित बाबा महाकाल गणेश उत्सव ग्रुप द्वारा गणेशोत्सव के दौरान विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें दिन और शाम के समय भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ, सत्यनारायण व्रत कथा सहित अन्य धार्मिक आयोजन प्रमुख हैं।

ग्रुप के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार की प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सहभागिता लगातार बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE