मनासा/नीमच। नयाबरडिया (मनोटी), तहसील मनासा निवासी स्वर्गीय अम्बाराम पाटीदार की धर्मपत्नी दुर्गाबाई पाटीदार के मरणोपरांत उनके परिवार ने जनहित में नेत्रदान कर परोपकार की मिसाल पेश की। यह नेत्रदान पाटीदार मित्र मंडल, नीमच के माध्यम से कराया गया।
परिवार की ओर से बताया गया कि दुर्गाबाई पाटीदार, दशरथ, ईश्वरलाल, दिनेश, सुरेंद्र, अनिल एवं डॉ. ललित की बड़ी माताजी तथा ओमप्रकाश एवं चंद्रप्रकाश की माताजी थीं। दुःख की इस घड़ी में परिवार द्वारा नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज के लिए प्रेरणादायी पहल की गई।
बताया गया कि इस नेत्रदान से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को नेत्रज्योति मिलने की संभावना है, जिससे वे इस सुंदर संसार को देख सकेंगे।
नेत्रदान के लिए परिवार की ओर से ओमप्रकाश, चंद्रप्रकाश एवं अनिल पाटीदार तथा जय भोले मित्र मंडल, मनासा प्रेरक रहे।
पाटीदार मित्र मंडल के अनुसार, वर्ष 2026 में मंडल के माध्यम से यह 10वां नेत्रदान है, जबकि अब तक कुल 50 नेत्रदान कराए जा चुके हैं।
मंडल ने नेत्रदाता परिवार, प्रेरकों तथा गोमाबाई नेत्रालय की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। मंडल ने कहा कि नेत्रदान जैसी पहल समाज में मानव सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करती है।