BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 12:23 pm
KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच, पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, शाम होते ही गूंजने लगी भव्य आरती की स्वर लहरियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों और मोहल्लों में आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ विराजमान की गई हैं। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है।

आरती के बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और महिलाएं उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

पंडित विक्रम शर्मा ने बताया कि दशहरा मैदान में गणेश उत्सव समिति द्वारा विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें शाम को भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ, सत्यनारायण व्रत कथा सहित अन्य धार्मिक आयोजन प्रमुख रूप से शामिल हैं। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE