BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 12:42 pm
KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऐतिहासिक किलों समेत विवादित संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर/दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में राजपरिवार की विवादित संपत्तियों को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में अब नया मोड़ आ गया है। दतिया और सेंवढ़ा के ऐतिहासिक किलों समेत विवादित संपत्तियों की खरीद फरोख्त पर ग्वालियर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने यह रोक मामले की आगे होने वाली सुनवाई तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं,निचली अदालत से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी।


दरअसल दतिया राजपरिवार की विरासत से जुड़ा संपत्ति विवाद अब हाई कोर्ट पहुंच चुका है। हेमंत सिंह और गिरिराज सिंह की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने विवादित संपत्तियों की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है।मामला करीब सात साल पुराना है। 14 नवंबर 2019 को संपत्तियों के अधिकार को लेकर दीवानी वाद शुरू हुआ था। इसके बाद 23 जून 2022 को विवादित संपत्तियों पर अंतरिम रोक लगाने के लिए आवेदन दिया गया। मार्च 2026 में दतिया की अदालत ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए अप्रैल में हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई।


अब हाई कोर्ट ने विवादित संपत्तियों की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है,यानी मामले का अंतिम फैसला आने तक इन संपत्तियों के हस्तांतरण पर कानूनी रोक रहेगी। खास बात यह है कि विवाद केवल दतिया तक सीमित नहीं है,बल्कि ग्वालियर की संपत्तियों और पैतृक किले से जुड़े दावों का भी इसमें जिक्र किया गया है। बहरहाल अब हाई कोर्ट की आगे की सुनवाई में विवादित संपत्तियों के अधिकार और उनके हस्तांतरण से जुड़े दावों पर तस्वीर और स्पष्ट होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE