कालापीपल। ग्राम बापचा से छापरी तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को वर्षों से आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बापचा से छापरी तक सीधा मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को तहसील, थाना, एसडीएम कार्यालय, अस्पताल, विद्यालय एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए मोहम्मदपुर, गणेशपुर और खरदौन होते हुए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
बार-बार आवेदन, अब सड़क निर्माण की आस
ग्रामीणों का कहना है कि बापचादृछापरी सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवेदन एवं मांग रखी जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी समस्या को अवसबम व्थ्, न्यूज एवं पत्रकार मुकेश अहिरवार ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन का ध्यान भी इस ओर गया। ग्रामीणों के अनुसार, कलेक्टर महोदया द्वारा सड़क समस्या के समाधान को लेकर आश्वासन दिया गया है।
सड़क बने तो किसानों और विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत
ग्रामीणों का कहना है कि बापचा से छापरी तक डामर सड़क बनने से केवल आवागमन आसान नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को विद्यालय-कॉलेज जाने तथा ग्रामीणों को अस्पताल, तहसील एवं थाना पहुंचने में समय और दूरी दोनों की बचत होगी।
विधायक, सांसद और कलेक्टर से जल्द कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने माननीय विधायक, सांसद एवं कलेक्टर महोदया से मांग की है कि बापचा से छापरी तक डामर सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क केवल एक गांव की जरूरत नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रयास से लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द होगा और बापचादृछापरी मार्ग पर विकास की नई राह खुलेगी।
इस दौरान प्रहलाद कछावा, इंदर चौहान, राजकुमार, सर्जन मीणा, ठाकुर अंकल, सुनील मीणा, परसराम मीणा, मुकेश मीणा, जितेन मीणा,ओम पाटीदार, डॉ. संतोष पुष्पद एवं ध्यान सिंह कछावा ओड सहित कई वरिष्ठ ग्रामीण मौजूद रहे।