BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 10:38 am
BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच संघ ने थाने में दिया आवेदन, सागड़िया पंचायत के सरपंच ने पत्रकार पर लगाया आरोप, पुलिस ने आवेदन के आधार पर शुरू की जांच, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सागड़िया के सरपंच से 1,000 की राशि मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप एक पत्रकार पर लगाया गया है। मामले को लेकर ग्राम पंचायत सागड़िया के सरपंच करण सिंह ने सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित अन्य सरपंचों के साथ मंगलवार को मोहन बड़ोदिया थाने पहुंचकर आवेदन दिया।

सरपंच करण सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि भोपाल के पत्रकार सोमू साक्या ने ग्राम पंचायत से संबंधित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की थी। सरपंच ने शिकायत को तथ्यहीन एवं भ्रामक बताते हुए आरोप लगाया कि शिकायत के संबंध में उनसे ₹1,000 की राशि की मांग की गई।

सरपंच का कहना है कि उनके पास कथित बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग और ऑनलाइन भुगतान से संबंधित प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस को उपलब्ध साक्ष्य सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आवेदन देने के दौरान सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सरपंच करण सिंह, अजय सिंह चौहान, तूफान सिंह राजपूत, संतोष पंवार, जगदीश सिंह जादोन, मुकेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE