BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2026, 7:22 pm
BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को दी मंजूरी, एजेंडे के सभी 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा- शहर के अधिकांश वार्डों को मिलेगी विकास की सौगात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की पीआईसी (प्रेसिडेंट इन काउंसिल) की बैठक मंगलवार, 15 सितंबर को नगर पालिका कार्यालय स्थित अध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पीआईसी सदस्यों ने एजेंडे में शामिल सभी 60 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करते हुए 15 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की।

स्वीकृत प्रस्तावों में नगर पालिका के अधिकांश वार्डों में होने वाले विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। नपाध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि पीआईसी बैठक में सभी 60 प्रस्ताव पारित होने से शहर के अधिकांश वार्डों को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। साथ ही वार्डों में लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और शेष कार्य भी पूर्ण किए जा सकेंगे।

बैठक में शहर के तीनों क्षेत्रों नीमच सिटी, नीमच छावनी और बघाना के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। प्रस्तावों के स्वीकृत होने से लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का मार्ग प्रशस्त होगा तथा शहर के समग्र विकास को गति मिलेगी।

बैठक में बगीचों के सौंदर्यीकरण, विभिन्न वार्डों में सड़कों का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, सीसी रोड निर्माण, नाला निर्माण, शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने, हाईमास्ट एवं ऑक्टागोनल पोल लगाने, बाउंड्रीवॉल सहित अनेक विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव रखे गए। इसके अलावा नगर पालिका कर्मचारियों से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई, जिन्हें पीआईसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।

नपाध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि शहर के जिन वार्डों में विकास कार्य लंबित थे, अब स्वीकृत प्रस्तावों के माध्यम से उन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराकर नीमच शहर के समग्र एवं संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक में पीआईसी सदस्य वंदना खंडेलवाल, दारासिंह यादव, छाया वीरेंद्र जायसवाल, मनोहर मोटवानी, नीरज अहीर एवं कुसुम अशोक जोशी के साथ कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, नगर पालिका के इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE