BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 10:38 am
KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निराकरण की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

शुजालपुर। भारतीय किसान संघ शुजालपुर तहसील द्वारा आज किसानों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान हेतु प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर महोदय के नाम एसडीएम महोदया को ज्ञापन सौंपा गया।


भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ शुजालपुर तहसील के हजारों किसानों और संगठन कार्यकर्ताओं ने शुजालपुर नगर में रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर कृषि विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और जल्द निराकरण की मांग की।


प्रमुख मांगे -
1. वर्ष 2025 की खरीफ फसल की उचित बीमा राशि दिलाई जाए।
2. शुजालपुर तहसील के सभी गांवों को नर्मदा सिंचाई परियोजना से जोड़ा जाए।
3. वर्तमान खरीफ फसल का उचित सर्वे कराया जाए।


किसान संघ ने बताया कि इन मांगों को लेकर पूर्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और नगर बंद किया गया था, जिसे एसडीएम महोदया के आश्वासन पर स्थगित किया गया था, लेकिन अभी तक कोई उचित समाधान नहीं हुआ है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों को नजरअंदाज किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।


इस अवसर पर संभागीय सदस्य सोहनसिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष सवाईसिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, सहमंत्री चंदरसिंह सिसोदिया, रामचंद्र धनगर, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेवाड़ा, मंत्री मानसिंह धनगर, नगर अध्यक्ष डॉ. हुकुम सिंह मेवाड़ा, मंत्री अभिषेक जोशी, मीडिया प्रभारी निलेश धनगर सहित तहसील कार्यकारिणी, ग्राम इकाई अध्यक्ष और सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE