शिवपुरी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आज मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना के निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन और उससे जुड़े व्यक्तिगत दायित्व वाले कार्यों से पटवारी संवर्ग को अलग रखने की मांग की।
पटवारी संघ का कहना है कि पंजीयन दस्तावेजों में पटवारी को निष्पादक बनाए जाने से भविष्य में जमीन की सीमा, क्षेत्रफल, नाम, वारिसान, हिस्सेदारी, कब्जे या पूर्व सर्वेक्षण की त्रुटियों को लेकर व्यक्तिगत कानूनी दायित्व पटवारियों पर आ सकता है। संघ ने कहा कि योजना से जुड़े काम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से कराए जाना अधिक उचित होगा। पटवारी आवश्यक सहयोग देते रहेंगे।
पटवारी संघ ने फार्मर आईडी और जियो टैग गिरदावरी को लेकर भी आपत्ति जताई संघ ने चेतावनी दी कि मांगों को लेकर दबाव बनाए जाने की स्थिति में प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जा सकता है।