मनासा। गुर्जर समाज के सामाजिक उत्थान, एकता, संगठन को मजबूत बनाने एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मनासा गुर्जर समाज की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में गुर्जर भवन निर्माण सहित समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक 16 सितंबर, बुधवार को प्रातः 10 बजे देंथल स्थित बालाजी धर्मशाला में आयोजित होगी। इस दौरान समाज के विकास, आपसी एकता, संगठन की मजबूती और गुर्जर भवन निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के हित एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई है। समाज के विकास, एकता और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रत्येक समाजजन की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया है।
बैठक के पश्चात सभी समाजजनों के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने समाजजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक में सहभागिता करने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।