नीमच। विगत दिनों ग्राम पिराना में झूलते विद्युत तारों की चपेट में आने से भगतराम गुर्जर की दुखद मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे मृतक के परिवार को राहत प्रदान करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से कुल 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें 2 लाख रुपए नगद तथा 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक शामिल है।
सहायता राशि प्रदान किए जाने के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मृतक की बेटी एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, जीरन नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे एवं विद्युत मंडल अधिकारी राहुल वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।