BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2026, 7:02 pm
KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, 38 आवेदन प्राप्त, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर पात्रतानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बकरी पालन (10+1) योजना के तहत विशाल खपेड़ को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 77 हजार 456 रुपए के ऋण का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वहीं नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अनिता को केनरा बैंक के माध्यम से 20 हजार रुपए के ऋण का स्वीकृति पत्र दिया गया।

झाबुआ निवासी सलोनी पिता मुकेश कुमार अरोड़ा ने किडनी संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार एवं परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर पात्रतानुसार स्वरोजगार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

ग्राम उमरिया वजंत्री निवासी किडू गुंडिया ने ग्राम पंचायत में सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। उन्होंने भौतिक सत्यापन कर जांच रिपोर्ट एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। मेघनगर नाका झाबुआ निवासी आकांक्षा पिता हेमेन्द्र डामोर ने चोरी एवं अपने पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई के लिए आवेदन दिया।

ग्राम पालेड़ी, तहसील रामा निवासी अरविन्द एवं संदीप ने पट्टे के मकान में अपना नाम दर्ज कराने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसएलआर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम कोकावद के ग्रामीणों ने भूमि बिट नंबर 302 पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने एसडीओ फॉरेस्ट को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम मोरडुण्डिया के मावड़ा फलिया एवं मवड़ी फलिया के निवासियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में भोजन सामग्री वितरण से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की और संबंधित स्व-सहायता समूह की जांच की मांग की। ग्राम परवट निवासी पप्पूसिंह पिता नाना भूरिया ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए मौका निरीक्षण एवं सीमांकन की मांग की। वहीं ग्राम मलवान निवासी धुलिया पिता तेनु मेड़ा ने राशि का भुगतान करने के बावजूद गिरवी रखी चांदी की सामग्री वापस नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्राप्त आवेदनों का केवल औपचारिक निराकरण न करते हुए अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण करें। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आवेदनों पर की जा रही कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग करने और आवेदकों को प्रकरण में हुई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE