BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2026, 7:45 pm
KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा दशलक्षण महापर्व, 16 से 25 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन, प्रतिदिन शांतिधारा, सामूहिक पूजन और प्रवचन के साथ रात्रिकालीन भक्तिमय कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में इस वर्ष दशलक्षण महापर्व भक्तिभाव, धार्मिक उल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जी सरावगी एवं मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि 16 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन प्रातः 6रू30 बजे से शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं धार्मिक प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

दशलक्षण महापर्व के दस दिनों में जैन धर्म के दस उत्तम धर्मों की आराधना की जाएगी। मंदिर में प्रतिदिन विशेष धार्मिक आयोजन होंगे, वहीं रात्रि में भी विभिन्न भक्तिमय एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे-

16 सितंबर: उत्तम क्षमा धर्म के अवसर पर रात्रि में भक्ति संगीत।
17 सितंबर: उत्तम मार्दव धर्म पर प्रश्न मंच।
18 सितंबर: उत्तम आर्जव धर्म पर जिनागम ग्रुप द्वारा विशेष कार्यक्रम।
19 सितंबर: उत्तम शौच धर्म पर पाठशाला के बच्चों का कार्यक्रम।
20 सितंबर: उत्तम सत्य धर्म पर भक्तामर स्तोत्र।
21 सितंबर: उत्तम संयम धर्म पर धूप दशमी भक्ति संगीत।
22 सितंबर: उत्तम तप धर्म पर अंताक्षरी।
23 सितंबर: उत्तम त्याग धर्म पर 12 से 21 वर्ष आयु वर्ग के लिए अंताक्षरी।
24 सितंबर: उत्तम आकिंचन धर्म पर जिनागम ग्रुप का विशेष कार्यक्रम।
25 सितंबर: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर भक्ति संगीत।

सभी रात्रिकालीन कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से आयोजित होंगे। समाजजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर दशलक्षण महापर्व की आराधना एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनें तथा भक्तिमय कार्यक्रमों के माध्यम से धर्मलाभ प्राप्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE