नीमच। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नीमच में दशलक्षण महापर्व का पावन आयोजन वा. ब्र. वाणी भूषण प्रतिष्ठाचार्य नरेश भैया के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में भक्तिभाव, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा।
दशलक्षण महापर्व के लिए प्रतिष्ठाचार्य नरेश भैया का मंगलवार, 15 सितंबर को नीमच आगमन हुआ। इस अवसर पर नीमच दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल सरावगी सहित प्रमोद गोधा, सुरेंद्र सेठी, भागचंद अजमेरा, मनोज विनायका, अंकुश गोधा, दिलीप विनायका तथा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अगवानी की।
महापर्व के दौरान धर्म आराधना, स्वाध्याय एवं आत्मशुद्धि से जुड़े विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। समाजजनों में आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण है। समाजजनों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दशलक्षण महापर्व की धार्मिक आराधना में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
समाज की ओर से कहा गया कि श्रद्धालुओं की श्रद्धा और स्नेह ही इस आयोजन की प्रेरणा एवं संबल है। सभी धर्मावलंबियों से इस पावन अवसर पर सहभागी बनकर धर्मलाभ एवं पुण्यार्जन करने की अपील की गई है।