BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2026, 3:44 pm
BIG NEWS : ऋषि पंचमी पर झरणेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 डुबकी लगाने पहुंचीं महिलाएं, भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

चौकड़ी, नीमच। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर चौकड़ी स्थित झरणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नीमच जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं यहां 108 डुबकी लगाने और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार ऋषि पंचमी के दिन महिलाएं व्रत रखकर पवित्र जल में 108 डुबकी लगाती हैं। इसी आस्था के चलते झरणेश्वर महादेव का प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर के नीचे बहते प्राकृतिक जल के बीच बने कुंड में महिलाओं ने 108 डुबकी लगाकर स्नान किया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

ऋषि पंचमी पर हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में महिलाएं स्नान और पूजा के लिए पहुंचती हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। झरणेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और श्रद्धा को दर्शाता नजर आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE