सेगांव। प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आगमन सोमवार को झमाझम बारिश के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। नगर में जगह-जगह आकर्षक झांकियां और भव्य पंडाल सजाकर गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना की गई।
सुबह से ही घरों में गणपति के स्वागत की तैयारियां चलती रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर परिवार के बड़े-बुजुर्गों तक में बप्पा के आगमन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शाम को शुभ मुहूर्त में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और ताशों की गूंज के बीच गणेश प्रतिमाओं को पंडालों तक लेकर पहुंचे।
पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की आरती की गई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बप्पा के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे।