सिंगोली। धर्म, आध्यात्म और संस्कारों को दैनिक जीवन में आत्मसात करने वाले सिंगोली नगर में सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग का आयोजन लगातार दो वर्षों से जारी है। इसी क्रम में श्रीगणेश उत्सव समिति के बड़ा बाजार स्थित पंडाल में 104वें सामूहिक पाठ एवं सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन परिवारों ने सहभागिता की।
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा विद्वान, रामराष्ट्र आराधक एवं साहित्याचार्य संत श्री चेतनराम जी (उदयपुर) की प्रेरणा से नगर में यह प्रकल्प शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य सनातन परिवारों के बीच सामंजस्य, सद्भाव एवं एकता की भावना जागृत करने के साथ धर्म और संस्कारों के प्रति समर्पण भाव विकसित करना है। आयोजन ने दो वर्ष की अवधि पूर्ण कर ली है।
इन आयोजनों में महंत श्री नरपतराम जी, संत श्री चेतनराम जी, संत श्री संतराम जी, जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठ के स्वामी श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ, महामंडलेश्वर संत श्री सुरेशानंद जी, महंत श्री लालानाथ योगी एवं साध्वी जयमाला दीदी सहित संत-महात्माओं का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ-
104वें सामूहिक पाठ एवं सत्संग का शुभारंभ गणेश उत्सव समिति के लाभार्थी सदस्यों शिवम झंवर, अमन सोनी, स्नेह सारड़ा, गौरव लक्ष्यकार, शुभम पोरवाल, अनिकेत झंवर, राधव पलोड़, उत्कर्ष दानगढ़, अनिष्क कासट, संभव पोरवाल, सहज सारड़ा, केशव मंत्री, हेमंत राठौर, कुनाल व्यास, ऋषभ चौखड़ा, योगेश सोनी, यश पोरवाल, नमन लाठी, आदित्य पोरवाल, कार्तिक गुजराती एवं प्रियाशु वाधवा ने श्रीगणेश जी के विग्रह एवं श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया।
भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण-
सत्संग के दौरान क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, राजकुमार मारू, सत्यनारायण सोनी, अर्पित शर्मा, कमल विजयवर्गीय, समरथ खाटवा, गोपाल हिन्दुस्तानी, गोपाल राठौर एवं ओम सोनी ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रसादी के लाभार्थी सांवलिया ग्रुप के सदस्यों ने भी पूजन-अर्चन में सहभागिता की।
सनातन सत्संग मंडल ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सनातन परिवारों एवं लाभार्थी संस्था सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी 105वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में 22 सितंबर, मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे, श्रीगोपालकृष्ण धर्मशाला (राठौर तेली समाज), धोबी मोहल्ला में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया।