चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति चित्तौड़गढ़ एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव भगवान झुलेलाल के 26वें वंशज ठकुर साईं मनीष लाल साहिब के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षाेल्लास से मनाया गया। आयोजन में चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष योगेश भोजवानी एवं सचिव अनिल हरियानी ने बताया कि पाटोत्सव के अवसर पर प्रातः झुलेलाल मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। इसमें समाजजनों ने सहभागिता करते हुए यज्ञ में आहुतियां दीं और भगवान झुलेलाल से सुख-समृद्धि की कामना की।
झुलेलाल युवा सेवा समिति अध्यक्ष जेकी आहुजा एवं उपाध्यक्ष रवि मलानी ने बताया कि दोपहर में झुलेलाल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक बग्गी में पूज्य बहराणा साहिब तथा दूसरी बग्गी में ठकुर साईं मनीष लाल साहिब विराजमान रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन बैंड, वाहनों एवं ढोल-नगाड़ों के साथ सिंधी भजनों की धुन पर नाचते-गाते शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। शोभायात्रा झुलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर सिंधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई ओम शांति धाम पहुंचकर संपन्न हुई।
भजन संध्या में भक्ति में झूमे श्रद्धालु-
सायंकाल ओम शांति धाम पर बहराणा साहिब के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। सिंधी भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर ठकुर साईं मनीष लाल साहिब ने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म एवं आध्यात्म का संदेश दिया। पाटोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, मंदसौर, नीमच, निम्बाहेड़ा, पारसोली एवं बिजौलिया सहित विभिन्न स्थानों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्तौड़गढ़ पहुंचे। रात्रि में आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद-
इस अवसर पर झूलेलाल युवा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष ललित वंगानी, कमल चंचलानी, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, जॉनी शर्मा, शंकर वंगानी, बाबू अगनानी, जितेंद्र वासवानी, लकी जयसिंघानी, हरीश ओडवानी, सुरेश चंचलानी, दीपक गीदवानी, मनोज देवानी, राजा नेभनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलत दासानी, वासुदेव भोजवानी, उपाध्यक्ष चंद्र मलानी, संगठन सचिव चंद्रभान कृपलानी, हीरा मंगलानी, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश चिमनानी, मीडिया प्रभारी कमलेश शर्मा, सुनील मलानी, दिलीप वंगानी, मनोज भोजवानी, पूर्ण दातवानी, रवि कृपलानी, प्रदीप मामनानी, अजय आहुजा, आशीष विधानी, श्याम गंगवानी, राजेश मोटवानी, मनोज मेठानी, महेश बाबानी, धीरज भोजवानी, जीतू बलवानी, प्रेम खटवानी, लीला वंगानी, आशा आहुजा, शारदा विधानी, वंदना वजिरानी, प्राची तुलसानी, दीक्षा वंगानी, दीपिका मेठानी, दिव्या देवनानी, मुस्कान भोजवानी, कशिश मलानी, पूजा आसुदानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।