देवास। अखिल भारतीय सनातन परिषद एवं जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर संस्था राम राम द्वारा देवास के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजन के उद्देश्य एवं यात्रा के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों ने साझा की।
संभाग अध्यक्ष योगी महावीरनाथ जी महाराज ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को जन जागृति सनातन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा विजयागंज मंडी से प्रारंभ होकर देवास स्थित केला देवी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सनातन समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
संस्था राम राम के संस्थापक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म, गोसेवा, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। इसके साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से भी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था राम राम के सदस्य, पुर्व जिलाअध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, राजेश यादव एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।