BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 10:40 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी ढाबे के सामने दो बाइकों में हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, गोविंद को आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, फिर परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोविंद पिता भेरूलाल भाटी, निवासी जाली नेर, जिला नीमच, कैटरिंग का काम करने के बाद पिपलियामंडी से नीमच की ओर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 7.30 बजे राजस्थानी ढाबे के सामने उनकी बाइक की सामने से रॉन्ग साइड से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें रात करीब 8 बजे उपचार के लिए जिला अस्पताल नीमच लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और दूसरी बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE