मनासा। ग्राम देंथल में गुर्जर समाज के उत्थान एवं मनासा में समाज भवन निर्माण के लिए भूमि खरीदने के संबंध में समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं दानदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक के दौरान समाज भवन के लिए भूमि खरीदने तथा आगामी निर्माण कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाजजनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए भवन निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग देने की घोषणा की।
इस अवसर पर समाज के दानदाताओं द्वारा 17 लाख रुपए से अधिक की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई। समाजजनों ने कहा कि यह सहयोग समाज की एकता, परस्पर सहयोग एवं सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
समाजजनों ने कहा कि प्रस्तावित गुर्जर समाज भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता एवं समाज उत्थान का केंद्र बनेगा। बैठक में भूमि खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक समाजजनों से सहयोग प्राप्त करने को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि आपसी एकता और सहयोग के साथ मनासा में भव्य गुर्जर समाज भवन का निर्माण कराया जाएगा। समाज के लोगों ने दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के इस कार्य में इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा तो जल्द ही समाज भवन निर्माण का सपना साकार होगा।