नीमच। शहर के जोशी स्कूल के पास निवासी विनोद बागड़ी का 17 सितंबर 2026 को निधन हो गया। वे मोहनलाल बागड़ी के सुपुत्र, राकेश एवं नीतिन के बड़े भाई तथा राहुल के पिता एवं दिव्यराज और लक्ष्य के बड़े पापा थे।
उनका निधन होने की सूचना से बागड़ी परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा 18 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे निज निवास, ब.न. 55, जोशी स्कूल के पास, नीमच से प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल परिवार में रामेश्वर, भेरूलाल, बाबूलाल, मुकेश, ओमप्रकाश, जगदीश, रघुवीर, राजू, विष्णु, पारस, महेश, अशोक, सतीश सहित समस्त बागड़ी परिवार शामिल हैं। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।