नीमच। परम पूज्य सद्गुरु श्री शिरडी वाले साईंनाथ की असीम कृपा एवं पावन आशीर्वाद से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा।
इस पुण्य अवसर पर 27 सितंबर 2026, रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर, नीमच में संध्या महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाआरती शाम 6.45 बजे तथा महाप्रसादी शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साईं बाबा के दर्शन एवं महाप्रसादी का लाभ लेने का आग्रह किया है।