निंबाहेड़ा। अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान (लाला साहब) के जन्मदिवस के अवसर पर हजरत रोशन अली बाबा साहब उर्स कमेटी की ओर से उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष सादिक हुसैन, संयोजक मोहम्मद फारूक छीपा, सचिव मतलूब अजमेरी, जाकिर मंसूरी एवं मोहसिन खान ने शोयब खान का स्वागत कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।