BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 3:16 pm
NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई मशीन, भारत विकास परिषद के सेवा पखवाड़े में 24 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत परिषद के स्थायी प्रकल्प महिला सिलाई कौशल केंद्र में एक जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को सिलाई मशीन भेंट की गई।

केंद्र की संरक्षिका शशि सनाढ्य ने बताया कि वर्ष 2018 में परिषद के संरक्षक डॉ. महेश सनाढ्य द्वारा स्थापित यह निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र अब तक 2,255 महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना चुका है।

शाखा प्रमुख सुमन काल्या ने बताया कि वर्तमान में 22 युवतियां प्रशिक्षिका संगीता जैन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं अल्का जैन ने बताया कि तीन माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली 24 युवतियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कमल जैन ने कहा कि यह केंद्र आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष महेश नुवाल ने की। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव नवीन वर्डिया, सेवा संयोजक राजेश पगारिया सहित परिषद की महिला सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में शाखा सचिव बृजेश मोदानी ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE