मंदसौर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बुधवार रात्रि मंदसौर जिले के नेशनल हाईवे मार्ग पर आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से कलेक्टर अदिति गर्ग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।