BREAKING NEWS : आसमान छूते भावों के बीच लोगों का बजट गड़बड़ाया, पेट्रोल के दामों में लगी आग, पढ़े खबर
बड़वानी l देश-प्रदेश के साथ शहर में भी पेट्रोल के दामों में आग लग रही है। आसमान छूते भावों के बीच लोगों के बजट गड़बड़ाने लगे है। खासकर डीजल के भावों में मूल्यवृद्धि बाजार में महंगाई को न्यौता देने लगी है। अनलॉक के बाद शहर में पेट्रोल-डीजल के भावों में लगातार वृद्धि हो रही है। 30 नवंबर को पॉवर पेट्रोल 95 रुपए प्रति लीटर से अधिक पहुंच गया। वहीं साधारण पेट्रोल अगस्त के बाद दूसरी बाद 91 रुपए से अधिक मूल्य में बिकी। वहीं डीजल 79.46 रुपए प्रति लीटर रहा। बता दें कि शहर में सितंबर माह में डीजल अपने सर्वाधिक 82.47 रुपए प्रति लीटर पर रहा था।
डीजल के दामों के बढऩे से बसों का किराया पहले ही बढ़ चुका है। इससे सवारियों को परेशानी झेलना पड़ रही है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा प्रतिदिन भावों में कमी-बढ़ोतरी होती है। गत वर्ष नवंबर माह के मुकाबले इस बार 30 नवंबर को साधारण पेट्रोल 7.15 रुपए, पॉवर पेट्रोल 7.61 रुपए और डीजल के भाव में 8.17 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। खास बात रही कि कोरोना काल में मार्च से मई तक पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रखे गए थे। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की खपत में कम रही थी। उल्लेखनीय है कि शहर में सात पेट्रोल पंप है। प्रतिदिन हजारों बाइक-कार में पेट्रोल और सैकड़ों चार पहिया, बस-ट्रक व छोटे-बड़े वाहनों में डीजल भरवाया जाता है।
खेती के कार्यों का खर्च भी बढ़ा
डीजल के दामों के बढऩे के बाद इस साल कृषि कार्य का खर्च भी बहुत बढ़ गया है। दामों में हुई वृद्धि से खेती में काम करने वाले कृषि उपकरण वालों ने खेती में कल्टीवेशन, रोटरी और बुआई करने की राशि बढ़ा दी है। इससे किसान भी परेशान हो रहे हैं। वहीं पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि से किसानों खासे परेशान हैं। किसानों को खेती में अधिक राशि खर्च करना पड़ रही है।
नवंबर 2019
पेट्रोल- 84.35
डीजल- 73.29
पॉवर पेट्रोल- 87.55
30 नवंबर 2020
पेट्रोल- 91.50
डीजल- 81.46
पॉवर पेट्रोल- 95.16
2020 में जनवरी से नवंबर तक भावों पर नजर
माह - पेट्रोल -पॉवर पेट्रोल- डीजल
जनवरी- 85.62 -88.83 - 76.81
फरवरी- 82.57 -85.79 - 73.62
मार्च से मई तक- 79.83- 69.46 - 82.04
जून -89.32- 92.53 - 81.10
जुलाई -89.02 -92.76 - 82.47
अगस्त -91.13- 94.57 - 82.60
सितंबर -90.13 -93.51 - 79.52
अक्टूबर -90.67- 93.51 - 79.41
नवंबर -91.50 - 95.16 - 81.46