BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 8:16 pm
KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जारी है मतदाता पर्ची वितरण का कार्य, मतदाताओं को जागरूक भी कर रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन संसदीय क्षेत्र में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाताओं को घर घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। जो 8 मई तक जारी रहेगा। मतदाताओं को मतदान करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटर कार्ड के अलावा 12 अन्य प्रकार के पहचान पत्रों को प्रस्तुत कर मतदान करने की सुविधा दी गई है। इसके बारे भी मतदाताओं को बताया जा रहा है।

मतदाता पर्ची वितरण का कार्य बी एलओ सहित नियुक्त अधिकारियों द्वारा किया जा रहा हैं। मतदाता के घर पहुंच कर न केवल मतदाता पर्ची प्रदान की जा रही है बल्कि मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। कलेक्टर सिंह के निर्देशानुसार मतदाता पर्ची वितरण की सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, एसडीएम और जनपद सीईओ द्वारा ग्रामों का भ्रमण कर मतदाता पर्ची प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का जिले भर में आयोजन-
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर सिंह ने विभिन्न विभाग एवं संस्थाओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये हैं। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली, पेंटिंग, मेंहदी पोस्टर, बैनर, निबंध, क्विज, शपथ सहित विभिन्न प्रकार की मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE