BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 7:58 pm
KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास, सोनकच्छ एवं हाटपील्या में हुई होम वोटिंग, बुजुर्ग सजन बाई ने किया मतदान, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों में दिखा उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। लोकसभा निर्वाचन 2024 में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत में दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर से ही डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा दी गयी है। देवास संसदीय क्षेत्र-21 अंतर्गत सोनकच्छ विधानसभा के नगरीय निकाय भौंरासा की करीब 99 वर्षीय बुजुर्ग सजनबाई ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया। इस संबंध में सजनबाई के पुत्र विष्णुप्रसाद जी का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है, वो बहुत ही सराहनीय है। इस सुविधा से बुजुर्गजन एवं दिव्यांगजन घर पर ही वोटिंग कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई इस सुविधा के लिए मैं भारत निर्वाचन आयोग को हृदय से धन्यवाद देता हूं। देवास संसदीय क्षेत्र-21 अंतर्गत देवास, सोनच्छ एवं हाटपीपल्या तथा खंडवा संसदीय क्षेत्र-28 अंतर्गत बागली विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE