BIG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन, जिले में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़े प्रवीण कुमार पाराशर की खबर
कटनी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई रूपचंद चीनी चेलानी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। कल भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्थानीय सांसद व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक संजय पाठक के समक्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रूपचंद चीनी चेलानी के शनिवार को कटनी नगर आगमन पर फूलमाला से स्वागत कर भाजपा पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलबहार चौराहे से विशाल स्वागत जुलूस निकाला। यह जलूस सुभाष चौक होते हुए मिशन चौक पहुंचा। इस जुलूस में विजयराहोगढ़ विधायक, संजय पाठक, मुड़वारा विधायक, संदीप जयसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
इस दौरान सागर पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़े हुए व्यक्ति को देख विधायक संजय पाठक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जुलूस वाहन से उतर कर पहले घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। तत्पश्चात जुलूस आगे की ओर रवाना किया। विशाल जुलूस माधव नगर पहुंचते ही कांग्रेस से भाजपा पार्टी में शामिल हुए रूपचंद चीनी चेलानी का बहुसंख्या में सिंधी समाज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
आपको बता दें कि चीनी चेलानी कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी रह चुके हैं, जिन्हें लगभग 45000 के आसपास वोट मिले थे। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी की वोट भाजपा पार्टी साधते हुए नजर आ रही है।