BIG REPORT : अब छोटे पर्दे पर दिखेगा मंदसौर जिले के निपानिया अफजलपुर गांव का गोपाल डांगी, माया नगरी मुंबई में स्वास्तिक भूमि प्रोडक्शन अंधेरी में किया काम, गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़े पीडी बैरागी की खबर
मंदसौर। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत निपानिया अफजलपुर के गोपाल डांगी के मात्र 20 वर्ष की उम्र में मुंबई मायानगरी में स्वास्तिक भूमि प्रोडक्शन अंधेरी मुंबई में एंट्री कर तीन टीवी सीरियल में काम किया व घर वापसी पर गांव में खुशी का माहौल बन गया। गोपाल के घर वापसी पर गांव में भव्य स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि गोपाल डांगी ने स्वास्तिक भुमि प्रोडक्शन अंधेरी मुंबई में प्रोड्यूसर राज मल्होत्रा व डायरेक्टर लोकनाथ पांडे के निर्देशन में पहली बार राधा कृष्ण टीवी सीरियल में राजा अशोक के साथ मंत्री का रोल उमरगांव मुंबई में किया, जिसका प्रसारण स्टार भारत टीवी चैनल पर 25, 27, 28 व 30 जून को हुआ था। जय कन्हैया लाल टीवी सीरियल में लिटिल कृष्ण का रोल वृंदावन स्टूडियो मुंबई में किया एवं टीवी सीरियल स्वराज में मंगल पांडे के साथ एक किसान का रोल किया था।
आगे के सीरियल के बारे में गोपाल डांगी ने बताया कि क्राइम पेट्रोल टीवी सीरियल शिर्डी साईं बाबा में साइन किया एवं बॉलीवुड फिल्म जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव के साथ में भी साइन किया। इतनी कम उम्र में गोपाल डांगी ने ना केवल अपना, अपने माता -पिता, परिवार बल्कि गांव, जिला और प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।