KHABAR : मंडी के हम्मालों ने की हड़ताल, उपज बेचने पहुंचे किसानों के अनाज की नीलामी नहीं हुई चालू, पढे़ खबर

April 24, 2024, 11:39 am




अशोकनगर। कृषि उपज मंडी में हम्मालों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके कारण से बुधवार के दिन नियमित रूप से मंडी में नीलामी नहीं हो पाई। हम्मामों की हड़ताल तुलाई की रेट को लेकर किया है। उनकी मांग है कि उपज की तौल करने में जो कृषि उपज मंडी में रेट दी जा रही है वही रेट वेयर हाउस पर भी दी जाए। कृषि उपज मंडी के सचिव शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही हम्माल व तुलावटों की बैठक हुई थी इस बैठक में एसडीएम उपस्थित हुए थे जिसमें उनकी तुलाई करने की नई रेट निर्धारित की गई थी। आज फसल की तोल करने का काम करने वाले हम्मालों ने हड़ताल कर दी है। उन्होंने यह हड़ताल वेयर हाउस की रेट को लेकर की है। लेकिन वेयर हाउस मंडी से अलग है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली नीलामी नहीं हुई। इसकी जानकारी जैसे ही किसानों को लगी तो किसानों की भीड़ धीरे-धीरे मंडी कार्यालय में एकत्रित होने लगी है। हालांकि मंडी अधिकारी कर्मचारी उन्हें कुछ देर में नीलामी शुरू होने का आश्वासन देकर वापस ट्रैक्टर ट्रॉली पर भेज रहे हैं। इस संबंध में कृषि उपज मंडी कार्यालय में अधिकारियों के द्वारा बैठक रही गई है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP