KHABAR : रवि प्रदोष पर बड़वाले महादेव मंदिर भोपाल में विशेष अनुष्ठान, बाबा बटेश्वर का आम रस से अभिषेक, सफ़ेद चंदन का किया लेपन, पढे़ खबर

May 6, 2024, 3:37 pm




भोपाल। शहर के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में रवि प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर रविवार को बाबा बटेश्वर की विशेष पूजा अर्चना की गई। भीषण गर्मी के चलते मंदिर में भगवान के श्रृंगार, भोग और अभिषेक में परिवर्तन किया गया। इस पावन दिन पर भगवान का आम रस से अभिषेक किया गया। गर्मी से राहत के लिए बाबा को सफेद चंदन का लेपन किया गया। इसके बाद शीतल भोग लगाया। जिसमें श्रीखंड, लस्सी, छाछ, दही भगवान को अर्पित किया गया। समिति के सदस्य संजय अग्रवाल और प्रमोद नेमा ने बताया कि इस दौरान बाबा बटेश्वर के रजत मुखोटे पर सफेद चंदन का लेपन लगाया गया, मोगरे से बना साफा पहनाया गया। साथ ही गर्भ गृह में विभिन्न प्रकार के लगभग 2 क्विंटल फूलों की रंगोली बनाई गई। रात्रि में भजन संध्या कर महाआरती की गई। अवसर पर समिति के अभिषेक लाला, आकाश अग्रवाल, अनुराग सोनी, ऐश्वर्या अग्रवाल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP