टीकमगढ़। बान सुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट महाप्रबंधक लखन लाल तिवारी, उप प्रबंधक दीपक सिंह एवं एनवाइरो इंफ्रा के जनरल मैनेजर बसंत लहरिया एवं टीम के साथ एसक्यूसी से डिप्टी टीम लीडर मिर्तुंजय तिवारी, आरई प्रियरंजन पांडा, असिस्टेंट इंजीनियर अमन सेन द्वारा इंटेक वेल पर भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान इंटेक वेल की स्थिति देखते हुए इंटेक वेल के बनने वाले स्थान का चयन करते हुए उक्त स्थान को सर्व सहमति के साथ स्थान का चयन कर दिया गया। जिस पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा अब विना किसी अवरोध के कार्य को आरंभ करने के निर्देश दिए गए। इसीक्रम में जल शोधन संयंत्र एवं उच्च स्तरीय टंकी का निरीक्षण किया गया और समस्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।