BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2026, 1:21 pm
KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से बचाव के गुर, स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम में दिया जीवन रक्षक प्रशिक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 11वीं बटालियन की उप-टीम ने गुरुवार को शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्षीरसागर में एक दिवसीय स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (एसएसपी) आयोजित किया। निरीक्षक श्रीनिवास मीणा के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने छात्राओं एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा जीवन रक्षक कौशल विकसित करना था। एनडीआरएफ टीम ने आपदा के प्रकार, आपदा प्रबंधन एवं एनडीआरएफ की भूमिका की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर (CPR), एफबीएओ (FBAO), रक्तस्राव रोकने, ड्रेसिंग एवं बैंडेजिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर तैयार करना, घायल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीक तथा फ्लोटिंग डिवाइस के उपयोग का प्रदर्शन किया गया।

छात्राओं को भूकंप से बचाव, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार, हीट इमरजेंसी, आकाशीय बिजली से सुरक्षा तथा अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा दामिनी, फ्लड वॉच और सचेत मोबाइल ऐप्स की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया।

प्रधानाचार्या सपना गोठवाल की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के 13 स्टाफ सदस्यों एवं 250 छात्राओं सहित कुल 264 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE