दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा और कांग्रेस के साथ अब आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने भी चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी ने 11 जुलाई शनिवार को दतिया में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दतिया पहुंचकर शहर के किला चौक पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।इस संबंध में आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव ने कार्यक्रम की जानकारी दी।